गिरिडीह: महाशिवरात्रि को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर ज़ोर
गिरिडीह नगर थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को 2 बजे शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने किया।बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, पूजा समिति के सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।