गिरिडीह: पचम्बा: अलकापुरी चौक के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर, 2 घायल, एक की मौत
पचम्बा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के समीप शुक्रवार सुबह 6 बजे एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अलकापुरी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।