गिरिडीह: मेयर पद पर चर्चित प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने पचंबा से एक वृहत रैली निकाल कर किया रोड शो, छड़ी छाप पर मतदान करने की अपील
मेयर पद पर चर्चित प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने शुक्रवार को 12 बजे पचंबा से एक वृहत रैली निकाल कर रोड शो किया। असल में नगर निकाय चुनाव की मतदान तिथि जैसे-जैसे नज़दीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं।गिरिडीह नगर मेयर पद के प्रत्याशी अर्जुन बैठा ने पचम्बा दुर्गा स्थान से भव्य जनसंपर्क रैली की शुरुआत की।।