शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित "शान्ति स्मृति" सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिंह, मुख्य अतिथि कर्नल पुनीत श्रीवास्तव (कमांडिंग ऑफिसर 5 बिहार बटालियन एनसीसी, भोजपुर), कर्नल राणा प्रताप सिंह (अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड, भोजपुर), संभावना स्कूल के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र किरण एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। संचालन शैक्षणिक प्रभारी अरविन्द ओझा ने किया
Arrah, Bhojpur | Jul 26, 2026