झालरापाटन: अलावा गांव में खेत में ट्रैक्टर के आगे सो रही 2 बहनें ट्रैक्टर के नीचे दबी, एक की मौत व दूसरी हुई गंभीर घायल
झालावाड़ के अलावा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार रात खेत में ट्रैक्टर के आगे सो रही दो सगी बहनें ट्रैक्टर के नीचे दब गईं। हादसे में 9 वर्षीय राजकुमारी की मौत हो गई। उसकी 11 वर्षीय बहन मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। भवानी मंडी पुलिस ने रविवार सुबह करीब 9 बजे राजकुमारी के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।