इस बार पूरे देश की निगाहें मोकामा विधानसभा सीट पर टिकी हुई है। आपको बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों सूरजभान सिंह एवं अनंत सिंह के बीच में टक्कर है।मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतगणना से पहले ही दोनों प्रत्याशियों के तरफ से जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह नजारा गुरुवार को रात 8 बजे का है।