खगड़िया: मानसी एनएच-31 पर स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
खगड़िया जिले के मानसी एनएच-31 पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरुवार दोपहर 12 बजे तक उनका उपचार जारी था। घायलों की पहचान टिकारामपुर निवासी रोहित कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है।