हंडिया: हंडिया पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कांग्रेस समर्थकों ने किया स्वागत
रविवार लगभग 02 बजे प्रयागराज के हंडिया पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कांग्रेस समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गो रक्षा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहा है, जो गोवध और गो तस्करी से जुड़े मामलों पर नजर रखेगा।