सांगानेर: जयपुर के इंद्रा मार्केट में कपड़ों की दुकान में बीती रात लगी भीषण आग, समय रहते आग पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला
जयपुर के इंद्रा मार्केट में बीती रात एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग दुकान में लगे एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश गौतम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।