जानसठ: सिखेड़ा क्षेत्र के चितौडा गंग नहर में एक युवक की डूबने की आशंका, मौके पर गोताखोरों की टीम का सर्च अभियान जारी
सिखेड़ा क्षेत्र के चितौडा गंग नहर के गहरे पानी में रविवार शाम 5:00 बजे के आसपास उस समय गोताखोर की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया जब एक युवक के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी, जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक युवक हुजेफा अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था लेकिन गहरे पानी में डूब गया लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी