बीरपुर: बीरपुर गांव में राष्ट्रीय नाई महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह मनाया
राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा बीरपुर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने भारत रत्न उपाधि से सम्मान दिया है जो बधाई के पात्र हैं।