बीरपुर: बीरपुर किसान भवन में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बीरपुर किसान भवन में सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। बैठक में ।थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रोक रहेगी।इस दौरान थानाध्यक्ष व बीडीओ ने पूजा आयोजन को लेकर लोगों से सुझाव एवं विचार विमर्श भी किया ।