बीरपुर: राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बीरपुर में कर्मियों ने किया प्रदर्शन
16 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बेगूसराय के तत्वाधान में मंगलवार को बीरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड एवं अंचल कर्मियों ने जमकर नारेबाजी भी की।