बीरपुर: हामोडीह में20बीघा गेहू की लगी फसल में केमिकल डालकर क्षति पहुंचाने का एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के लोगो पर लगाया आरोप
बीरपुर थाना क्षेत्र के हामोडीह में दो पक्षों के बीच पूर्व से चल रहे भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा 20 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल में केमिकल डालकर क्षति पहुंचाने का आरोप पीड़ित किसान हामोडीह निवासी निरंजन कुमार सहित परिवार के लोगों ने गांव के ही राम जपो यादव व चंदन यादव सहित उनके परिवार वालों पर आरोप लगाया है वही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच मे जुटी