बीरपुर: सिकरहुला में सीताराम धुनी यज्ञ में पूजा अर्चना को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
भवानंदपुर पंचायत के सिकरहुला डीहबार बाबा ब्रह्म स्थान में आयोजित तीन दिवसीय सीताराम धुनी यज्ञ में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है ।यज्ञ मंडप में स्थानीय कीर्तन मंडली के अलावे क्षेत्र के आसपास की मंडली द्वारा सीता राम नाम का जाप से सिकरहुला समेत आसपास गांवों में भक्तिमय का वातावरण बना हुआ है।