परसिया: 30 दिनों की मेहनत से बदली बच्चों की जिंदगी, पेंचवेली मैदान में खेल शिविर का समापन
पेंचवेली मैदान में निशुल्क खेल शिविर का शनिवार को सुबह साढे आठ बजे समापन हुआ। तीस दिनों तक रोजाना सुबह छह बजे शिविर में पहंुचकर दो घंटे तक अनुशासन में रहकर बच्चों ने शारिरिक मानसिक और व्यक्तित्व विकास की बातें सीखी। शिविर के अंतिम दिन पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया ने आईए और जाईए से जिंदगी बदलने वाली बात कर शिविर का समापन किया।