सिकंदरा: सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर नो एंट्री के आदेश बने मजाक, दिनदहाड़े दौड़ रहे भारी वाहन; जिम्मेदारों की लापरवाही
सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री लागू की गई है, लेकिन इसके बावजूद आदेशों का पालन जमीनी स्तर पर नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते मार्ग पर लगातार भारी वाहन फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे नो एंट्री के समय में ही कई ट्रक और डंपर इस मार्ग से ग