अर्की: बातल का 600 साल पुराना दशहरा: बंदूक से पाप का घड़ा फोड़ने की अनूठी परंपरा
Arki, Solan | Oct 20, 2026 सोलन के बातल गांव में 600 साल पुरानी दशहरे की परंपरा में रावण दहन से पहले बंदूक से पाप के घड़े को फोड़ना शामिल है। अर्की के लक्ष्मी नारायण मंदिर से ठाकुर जी की पालकी चार किलोमीटर जंगल के रास्ते बातल पहुंचती है। राजपरिवार इस अनोखी परंपरा का निर्वहन करता है। दो दिन चलने वाले मेले में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।