बेगूसराय: नगर निगम कार्यालय में मेयर ने की प्रेस वार्ता, कहा- दुर्गा पूजा को लेकर की गई विशेष तैयारी
नगर निगम कार्यालय में रविवार की दोपहर 03:00 बजे मेयर पिंकी देवी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष तैयारी की गई है. इस दौरान प्रतिदिन सभी पूजा पंडालों में साफ-सफाई की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव आदि किया जा रहा है.