बेगूसराय: GD कॉलेज में RSS का पथ संचालन कार्यक्रम आयोजित, दर्जनों स्वयंसेवक रहे मौजूद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेगूसराय के द्वारा रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम रविवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित किया गया. पथ संचलन में स्वयंसेवकों का जत्था स्थानीय जीडी कॉलेज से निकलकर कर्पूरी स्थान के रास्ते पावर हाउस चौक पहुंची. पुनः पावर हाउस चौक से एन एच 28 के रास्ते हरहर महादेव चौक होते हुए पुनः जी डी कॉलेज पहुंची.