राघोगढ़ किला निवास पर 6 जनवरी दोपहर को विधायक जयवर्धन सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर विधायक के निवास पहुंचे थे। विधायक जयवर्धन सिंह ने लोगों के शिकायती आवेदन लिए और चर्चा की। कुछ लोगों की समस्याओं का अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर निराकरण किया। अन्य लोगों को जल्द समस्याओं के निराकरण होने का आश्वासन दिया।