गाजीपुर पुलिस लाइन में मंगलवार को SPEL-3 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि SPEL का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है, जिससे पुलिस के प्रति व्याप्त भय दूर हो और आमजन व पुलिस के बीच मित्रवत संबंध मजबूत हों।