पट्टी: सलाहपुर गांव में बकाया पैसा देने के लिए समय मांगने पर लोहे की राड से सर पर हमला, युवक को आई गंभीर चोटें
पट्टी कोतवाली इलाके के सलाहपुर निवासी रामनरेश पटेल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह 8:30 बजे वह घर के बगल चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंचे इतने में सहसपुर निवासी एक युवक आ गया और उधार का पैसा मांगने लगा। मेरे द्वारा दो-चार दिन बाद देने की बात कहने पर वह गाली गलौज करते हुए लोहे की राड से मेरे सर पर मार दिया जिससे मैं लहूलुहान होकर