देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में पूंजीगत व्यय की समीक्षा बैठक की
मुख्य सचिव आंनद बर्द्धन ने सचिवालय में पूंजीगत व्यय, केंद्र सहायतित, वाह्य सहायतित प्रोजेक्ट, नाबार्ड के साथ ही केपीआई और केओआई की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में 12 विभागों को शामिल किया गया था। इस दौरान बताया गया कि पूंजीगत व्यय में कुल ₹14,763 करोड़ का प्रावधान किया गया है।