उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। तभी फायरिंग के दौरान दरवाजे पर बैठी एक महिला को गोली लग गई। जख्मी महिला को गोली बाएं पैर के जांघ पर लगी है जो छूकर निकल गई है। इससे वह जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।वही घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।