सूरजपुर: अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर अब 10 अप्रैल तक हो गई है
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिली है। पहले इसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत करीब 25 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थी जीडी, ट्रेडमैन, क्लर्क और टेक्नीशियन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।