मुंगेर: सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट को लेकर महिला को किया गया गिरफ्तार- प्रभात रंजन, साइबर थानाध्यक्ष
Munger, Munger | Mar 11, 2024 धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट को लेकर गिरफ्तार महिला के संबंध में साइबर थाना मुंगेर के थानाध्यक्ष सह यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने कहा कि महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट में दूसरे नाम से धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट कर दी थी पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पुलिस द्वारा सत्यापन कर महिला को गिरफ्तार किया गया।