मुज़फ्फरनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में अग्निशमन स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन, SSP ने दिखाई हरी झंडी, शहरभर में गूंजी अग्नि सुरक्षा की अलख
मुज़फ़्फ़रनगर में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीद फायर कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई और जागरूकता रैली निकाली गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़री रैली में लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान शहीदों की बहादुरी को नमन करते हुए सभी से अग्नि सुरक्षा नियम अपनाने की अपील की गई।