धमतरी: छोटे पक्षियों ने अपने घोंसले और बच्चों को बचाने के लिए बड़े शिकारी पक्षी को खदेड़ा, वीडियो हुआ वायरल
धमतरी जिले अंतर्गत उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से प्रकृति का दुर्लभ नजारा सामने आया है। उदंती के घने जंगल में छोटे-छोटे पक्षियों ने अपने घोंसले और बच्चों की रक्षा के लिए शिकारी पक्षी को खदेड़ दिया। डीएफओ वरुण जैन ने वीडियो साझा कर बताया कि छोटे पक्षी लगातार चोंच से हमला कर शिकारी पक्षी को भगा रहे थे। विशेषज्ञों के अनुसार इसे 'मॉबिंग' कहते हैं।