निमाड़ में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। जहां दिन में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही भीषण गर्मी के कारण आग जनी की घटनाएं बढ़ रही है।इसी तारतम्य में शुक्रवार को बड़वाह के महेश्वर रोड पर बस स्टैंड के मोड़ पर एक आर्टिका कार में बड़ी घटना टल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे गुजरात पासिंग आर्टिगा कार महेश्वर तरफ से बड़वाह आ रही थी