गोहपारु: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , घटना बरेली गांव की, आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल। शराबी पति ने शराब के नशे में पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की,जब पत्नी ने पैसे नहीं दिया तो शराबी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की , नाराज पत्नी ने पति को सिलबट्टे से मार कर मौत के घाट उतार दिया है।घटना गोहपारु थाना क्षेत्र के बरेली गांव की है। पुलिस ने मामले पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।