गोहपारु: गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला हुआ दर्ज पुलिस ने मंगलवार को दी जानकारी उमरिया गांव का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने मे मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी प्रेमवती अहिरवार ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मोतीलाल अहिरवार व 2 अन्य के द्वारा घरेलू बात को लेकर गाली गलौज कर मारपीट करने पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियो के विरुद्ध विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है।