बिहिया: अरैला मोड़ के पास पशु व्यवसाय को मारपीट कर किया गया जख्मी, आरा में हुआ इलाज
Behea, Bhojpur | Jun 3, 2024 अरैला मोड़ के पास पशु व्यवसाय से मारपीट कर 1 लाख 65 हजार नगद और सोने की लॉकेट की छिनतई की गई। घायल पशु व्यवसाय को आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। धनगई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी राजू यादव अपने चचेरे भाई रामाशंकर यादव के साथ बाइक से पशु खरीदने के लिए जा रहे। तभी अरैला मोड पर 5 से 6 की संख्या में लोगों ने बाइक रोककर पहले दोनों की जमकर पिटाई की।