धार: धार के नालछा में सर्व ब्राह्मण समाज ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ प्रदर्शन किया, कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
Dhar, Dhar | Apr 24, 2025 धार के नालछा में सर्व ब्राह्मण समाज और परशुराम युवा मंच ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समाज के सदस्यों ने नारेबाजी के साथ रैली निकाली और पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा। समाज के वरिष्ठ नेता मोहनलाल शर्मा ने बताया कि अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज का अपमान किया है।