धार: राजगढ़ की कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना जारी, एसडीएम ने पहुंचकर की चर्चा
Dhar, Dhar | Apr 23, 2025 राजगढ़ कीकृषि उपज मंडी में परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा सरकार के जमीन अधिग्रहण कानून वापस लिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 8 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। सरदारपुर एसडीएम आशा परमार तथा राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान धरना स्थल पर पहुंचे। तथा धरना प्रदर्शन कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी सहित यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा की।