धार: धार के अमझेरा में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने तगारी उठाकर श्रमदान किया, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सफाई की
Dhar, Dhar | Apr 23, 2025 धार के अमझेरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुराने कुए, बाउडी, घाट कि सफाई कर जल को सहेजने कि शपथ ली गई। अमझेरा के तालाब के घाट पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पहुंचकर अभियान का शुभारंभ किया। सबसे पहले कलेक्टर मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को शपथ दिलवाई गई उसके बाद अधिकारी, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ तालाब के घाट कि सफाई कि गई।