देहरादून: मसूरी-देहरादून रोड पर चलती कार में लगी आग, परिवार बाल-बाल बचा
मसूरी-देहरादून मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गलोगी धार के पास चलती आई-20 कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से अचानक धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी साइड में रोकी और सभी को बाहर निकाला।