छतरपुर नगर: बागेश्वर धाम से लौटते समय दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, 4 से 5 यात्री घायल
छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11 बजे बागेश्वर धाम से सवारी लेकर लौट रहे ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक हेमंत कुशवाह (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 से 5 यात्री घायल हो गए। हेमंत परिवार का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में वृद्ध मां, गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।