बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के उपरैला गांव के रहने वाले परवेश कुमार थाना उझानी क्षेत्र के धोरेरा गांव में अपनी पत्नी व तीन वर्षीय बच्चे दिव्यांश के साथ आए थे। तभी मौसी के घर खेलते समय बच्चा दिव्यांश जीने से गिरकर घायल हो गया । परिजन घायल दिव्यांश को उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सको ने बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।