जगदीशपुर: गैस संकट से प्रदेश की रोजी रूकी, दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता से मजदूरों की भागलपुर घर वापसी
देश के बड़े शहरों दिल्ली चंडीगढ़ कोलकाता और उड़ीसा में काम करने वाले मजदूर अब रसोई गैस की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अपने घर लौटने को मजबूर हो गए हैं नई दिल्ली के आनंद विहार से गोड्डा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस से भागलपुर पहुंचे कई रेल यात्रियों ने बताया कि जिन इलाकों में वह काम कर रहे थे वहां गैस की कीमत 400 से ₹500 प्रति किलो तक पहुंच गई