कुशलगढ़: कुशलगढ़ में बना कुशलगढ़ जेसीबी यूनियन संघ, 1500 रुपया प्रति घंटा न्यूनतम किराया तय
कुशलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के जेसीबी मालिकों एवं ऑपरेटर साथियों की ऐतिहासिक बैठक रविवार शाम 6 बजे विजय सिंह खड़िया हाउस में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से “कुशलगढ़ जेसीबी यूनियन संघ” का गठन किया गया। बढ़ती डीजल कीमतों, महंगे स्पेयर पार्ट्स, इंजन ऑयल, मेंटेनेंस खर्च एवं ऑपरेटर मजदूरी को देखते हुए वर्ष 2026 के लिए नई किराया एवं कार्य व्यवस्था लागू करने का निर्णय