हंडिया: सरायममरेज पुलिस ने पॉक्सो और चोरी के मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सरायममरेज पुलिस टीम ने आज मंगलवार 28 अक्टूबर को शाम करीब 4 बजे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन पर पॉक्सो एक्ट और चोरी सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज थे। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके निवास स्थान के पास से की।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्र स्व० अमृतलाल मिश्रा, निवासी पिलखिनी, थाना सरायममरेज शामिल है।