सासाराम: डीआरडीए भवन में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
रोहतास जिला के सासाराम जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए भवन में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। यह बैठक 12:00 बजे की गई। इसमें ग्रामीण विकास से संचालित सारी योजनाओं की समीक्षा की गई। आवास योजना, मनरेगा योजना सहित कई योजनाओं की समीक्षा बैठक में मंत्री ने कई निर्देश दिए। कई अधिकारी मौजूद रहे।