धमतरी: चारभाठा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की मासूम बच्ची की हुई दर्दनाक मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कुरुद क्षेत्र के ग्राम चारभाठा निवासी पोषण साहू की 5 वर्षीय से बेटी दीक्षा साहू घर से निकल रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट ले लिया। बच्ची को गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।