सुपौल: बारिश से महंगी हुई हरी सब्जियां, सुपौल में कारोबार पर भी पड़ा असर
Supaul, Supaul | Jul 9, 2026 असर अब हरी सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले के विभिन्न सब्जी बाजारों में टमाटर, भिंडी, लौकी, परवल, बैंगन और अन्य हरी सब्जियों के दामों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है। महंगी सब्जियों के कारण आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जी व्यवसायियों ने बताया कि बारिश के कारण खेतों से सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे थोक मंडियों में कीमतें बढ़ गई।