चूना फाटक के स्थान पर प्रस्तावित आरयूबी निर्माण के लिए तहसीलदार एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से निर्धारित कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को मौका मुआयना कर निर्धारित भूमि की पैमाइश की कार्रवाई की। टीम में शामिल नगर परिषद और राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से आरयूबी निर्माण के लिए प्रस्तावित क्षेत्र में राजकीय/निजी भूमि में हुए अतिक्रमण चिह्नित किए गए।