पिछोर: नगर स्थित रेस्ट हाउस में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने की जनसुनवाई, सुनी क्षेत्रीय लोगों की समस्याएँ
पिछोर नगर के रेस्ट हाउस जन सेवा कार्यालय पर आज शनिवार को दोपहर 1:00 बजे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का किया समाधान इसी दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण लोगों की दैनिक जनजीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने समस्या से संबंधित अधिकारियों से समाधान करने के लिए निर्देशित किया।