अलवर: अलवर के ज्योतिबा फूले सर्किल पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो महिला बच्चे सहित चार लोग घायल
Alwar, Alwar | Apr 10, 2024 अलवर शहर के ज्योतिबा फूले सर्किल पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से कार में सवार दो महिला एक बच्चा एक पुरुष घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों गाड़ियों को घटनास्थल से साइड भी किया गया। मौके पर मौजूद भीड़ के द्वारा घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।