अलवर: हरियाणा CM नायब सैनी ने राज ऋषि अभय समाज में सभा को किया संबोधित बोले मोदी की गारंटी पर है सबको विश्वास
Alwar, Alwar | Apr 10, 2024 अलवर शहर के राज ऋषि अभय समाज में बुधवार को हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सैनी ने अलवर लोकसभा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब के विकास और हित के लिए काम करने में नाकाम रही है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है मोदी की गारंटी पर आमजन को विश्वास है।