अलवर: दाउदपुर स्थित सिंधु भवन से चेटीचंड पर अलवर शहर में निकाली गई शोभायात्रा
Alwar, Alwar | Apr 10, 2024 अलवर दाउदपुर स्थित सिंधु भवन से बुधवार को चेटीचंड महोत्सव पर अलवर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। संरक्षक तेजू मल रामचंदानी ने बताया कि आज चेटीचंड पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई है ।सुबह सिंधु भवन में झंडा रोहण किया गया उसके बाद जनेऊ व मुंडन संस्कार कराए गए। उन्होंने बताया कि आज शाम को स्वरूप विलास होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।